छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्री साव बिलासपुर नगर निगम द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा में शामिल हुए। उन्होंने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर उद्यान की सफाई की। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता दीदियों को साड़ी और किट भी वितरित किए।
Site Admin | September 25, 2024 8:21 PM
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी