March 26, 2024 5:08 PM

printer

उपमण्डलीय निर्वाचन कार्यालय शिमला ग्रामीण में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी शिमला ज्योति राणा द्वारा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज उपमण्डलीय निर्वाचन कार्यालय शिमला ग्रामीण में मतदान के प्रति जागरूकता हेतु आज यहां अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी शिमला ज्योति राणा द्वारा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।

 
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी शिमला ज्योति राणा द्वारा समस्त मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए मतदाताओ से 1 जून, 2024 को मतदान करने की अपील की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला