उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में डेयरी विकास के लिए दुग्ध संघों को मजबूती देने और उन्हें पुनर्जीवित करने की योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 20 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में दुग्ध विकास विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया । यह धनराशि प्रथम किश्त के रूप में स्वीकृत की गई है। यह धनराशि आगरा, मैनपुरी, मेरठ, झांसी, जालौन (उरई), हमीरपुर, महोबा, बांदा, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ, कानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बहराइच और गोंडा जनपदों के लिए स्वीकृत की गई है। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि के उपयोग में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों व दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
Site Admin | September 11, 2024 8:30 PM
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में डेयरी विकास के लिए दुग्ध संघों को मजबूती देने के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 20 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की