बेसिक से लेकर एडेड माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिये बनाये गये उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पहली अध्यक्ष डॉक्टर कीर्ति पाण्डेय को बनाया गया है। डॉक्टर कीर्ति पाण्डेय वर्तमान में गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इस आयोग में अध्यक्ष के अलावा बारह सदस्य पदों पर नियुक्ति चौदह मार्च को ही कर दी गयी थी। अध्यक्ष के चयन का आदेश प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा की तरफ से कल जारी किया गया।
Site Admin | September 2, 2024 8:30 PM | UTTAR PRADESH NEWS | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पहली अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पहली अध्यक्ष बनी डॉक्टर कीर्ति पाण्डेय