उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज आई.एन.डी.आई. गठबंधन के दलों ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इस संवाददाता सम्मेलन में दोनों दलों के सभी प्रमुख नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उपस्थित थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के चुनाव संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। श्री खरगे ने आरोप लगाया कि शिक्षा के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी पद खाली पड़े हैं लेकिन उन पदों पर भर्ती नही हो रही है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह उनकी पार्टी के दृष्टिपत्र और आई.एन.डी.आई. गठबंधन के घोषणापत्र में भी है। अगर गठबंधन
Site Admin | May 15, 2024 12:53 PM
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में आई.एन.डी.आई. गठबंधन के दलों ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया