प्रदेश के छह जिलों-लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी को मिलाकर उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र-एससीआर का गठन किया गया है। एससीआर का क्षेत्रफल सत्ताईस हजार आठ सौ छब्बीस वर्ग किलोमीटर का होगा। इसके गठन के साथ ही सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण भी बना दिया है, जिसका मुख्यालय लखनऊ में होगा। इस सम्बन्ध में आवासीय एवं षहरी नियोजन विभाग द्वारा कल अधिसूचना जारी कर दी गयी। एससीआरडीए के गठन को लेकर सरकार ने करीब साढ़े चार माह पहले उत्तर प्रदेष राज्य राजधानी क्षेत्र और अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यादेष दो हजार चौबीस को मंजूरी दी थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति के बाद लागू अध्यादेश के तहत आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर नितिन रमेश गोकर्ण ने उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के गठन सम्बन्धी अधिसूचना भी जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री और उपाध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे।
Site Admin | July 20, 2024 8:48 PM
उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र-एससीआर का गठन