लोकसभा चुनाव के छठे चरण की प्रदेश की 14 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। प्रत्याशी छठे चरण के सीटों के लिए छह मई तक नामांकन पत्र भर सकेगें। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगीं। नौ मई नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। छठे चरण की सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और मछली शहर सीटों के लिए मतदान 25 मई को होगी। छठे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की सभी तैयारियां सभी जिलों के जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं।
Site Admin | April 28, 2024 8:39 PM
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण की नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू होगी