March 21, 2024 8:44 PM

printer

उत्‍तर प्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान समेत सभी आरोपियों को एक और मुकदमे में बरी कर दिया गया

 

उत्‍तर प्रदेश में रामपुर जिले के डूंगरपुर मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान समेत सभी आरोपियों को आज एक और मुकदमे में बरी कर दिया गया।

 

डूंगरपुर मामले में आजम खान और अन्य के खिलाफ 12 मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले एक मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया, जबकि एक अन्य मामले में आजम खान को सात साल की कैद और आठ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला