September 14, 2024 9:36 PM

printer

उत्तर प्रदेश में आज 29 आईएएस आधिकारियों के तबादले कर दिए गए

UP: प्रदेश सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं, इनमें कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। निधि गुप्ता वत्स अमरोहा की जिलाधिकारी बनीं हैं। घनश्याम मीना हमीरपुर डीएम होंगे। लखनऊ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार का तबादला हुआ निरस्त। सूर्यपाल लखनऊ के डीएम बने रहेंगे। वहीं आईएएस अधिकारी व प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इन तबादलों से कई जिलों में अहम बदलाव हुए हैं। कुशीनगर जिले के जिलाधिकारी उमेश मिश्र को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। आजमगढ़ के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज अब कुशीनगर के नये जिलाधिकारी होंगे। प्रयागराज के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को आजमगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जौनपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है । चीनी उद्योग और ग्राम विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ दिनेश चंद्र जौनपुर के नये जिलाधिकारी होंगे और उनका दायित्व फतेहपुर की जिलाधिकारी सी इन्दुमति को सौंपा गया है। बलरामपुर के मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य को नगर आयुक्त बरेली बनाया गया है, जबकि उन्नाव के संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता को बलरामपुर के मुख्य विकास अधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला