उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से आज लखनऊ में 17वें विश्व कृषि पर्यटन दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने में कृषि पर्यटन बहुत बड़ा योगदान दे सकता है। हमारे देश में कृषि पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि पर्यटन विभाग प्रदेश में कृषि पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से काम कर रहा है।
Site Admin | May 16, 2024 8:09 PM
उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से लखनऊ में 17वें विश्व कृषि पर्यटन दिवस पर कार्यशाला आयोजित