September 3, 2024 6:28 PM

printer

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सशस्‍त्र बल उत्‍सव का शुभारम्‍भ किया

 

 तीन दिवसीय सशस्‍त्र बल उत्‍सव का शुभारम्‍भ आज पूरे उत्‍साह के साथ लखनऊ छावनी के सूर्य खेल परिसर में हुआ। इस उत्‍सव का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि भारतीय सशस्‍त्र बल विश्‍वभर में अद्वितीय है। भारत के शत्रु भी इसके सशस्‍त्र बलों की शक्ति, अनुशासन और तकनीकी कौशल का लोहा मानते हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राष्‍ट्रीय रक्षा प्रयासों में एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखेगा। श्री योगी ने कहा कि रक्षा गलियारा राज्‍य के युवाओं के लिए रोजगार के महत्‍वपूर्ण अवसर भी सृजित करता है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला