प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित करीब 26 जनपदों में प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के साथ ही राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। संतकबीर नगर जिले की धनघटा तहसील में कल प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और मिर्जापुर के हरसिंहपुर में औद्योगिक विकास मंत्री, नंदीगोपाल गुप्ता नन्दी और फर्रूखाबाद में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के साथ ही राहत सामग्री का वितरण किया। इसी क्रम में बहराइच, उन्नाव, वाराणसी, बस्ती और गोरखपुर समेत कई जिलों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की।
Site Admin | September 21, 2024 9:54 AM
उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्रियों का वितरण