उत्तर प्रदेश के चयनित कुशल निर्माण श्रमिकों को एक लाख सैंतीस हज़ार पांच सौ रुपये के वेतनमान पर दो वर्षों के लिए इज़राइल में रोज़गार मिलेगा। इससे संबंधित सभी विवरण सेवायोजन विभाग के पोर्टल रोजगार संगम डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध हैं। व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि इजराइल के साथ इस संबंध में हुआ समझौता कुशल निर्माण श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी योग्यता साबित करने का सुनहरा मौका देगा।
Site Admin | September 22, 2024 7:57 PM
उत्तर प्रदेश के चयनित कुशल निर्माण श्रमिकों को एक लाख सैंतीस हज़ार पांच सौ रुपये के वेतनमान पर दो वर्षों के लिए इज़राइल में रोज़गार मिलेगा