June 15, 2024 8:28 PM

printer

उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास स्काई वॉक ब्रिज चित्रकूट के तुलसी जल प्रपात पर बनकर तैयार

उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास स्काई वॉक ब्रिज चित्रकूट के तुलसी जल प्रपात पर बनकर तैयार हो गया है। इस स्काई वॉक ब्रिज को तैयार करने में लगभग डेढ़ वर्ष का समय लगा है। रानीपुर टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत आने वाले तुलसी जलप्रपात में बने इस स्काईवॉक ब्रिज को धनुष बाण का आकार दिया गया है। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में जगह बनाने के लिए तैयार है। यहां प्रदेश का पहला ग्लास स्कॉई वॉक तैयार हो गया है। धनुष और बाण के आकार में बने इस स्कॉई वॉक ब्रिज में खाई की ओर बाण की लंबाई 30 मीटर है। दोनों पिलर के बीच धनुष की चौड़ाई 35 मीटर है। पुल की भार क्षमता प्रति वर्ग मीटर में 500 किलो है। एक बार में 25 यात्री पुल पर आ जा सकेंगे। वन और पर्यटन विभाग ने लगभग 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया है। इस पुल का निर्माण बिहार के राजगीर में बने स्काई वॉक ब्रिज की तर्ज पर किया गया है। रानीपुर टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक और प्रभागीय वन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस स्कॉई वॉक से क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही रोजगार के नए अवसरों का सृजन करने में यह अहम भूमिका निभाएगा। इसका शुभारंभ अगले 15 दिनों में हो सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला