August 12, 2024 9:58 PM

printer

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का दूसरा संस्करण 25-29 सितंबर को होगा

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का आयोजन आगामी 25 से 29 सितंबर तक होगा। इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में होने वाले इस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में अधिकारियों के साथ बैठक कर के तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश की ब्रांडिंग का बेहतरीन अवसर है। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के क्राफ्ट और कल्चर का पूरी दुनिया साक्षात्कार करेगी। इसका पहला संस्करण पिछले वर्ष आयोजित किया गया था, जिसमें 2 हजार प्रदर्शक और 7 देशों से आये 500 से अधिक प्रतिनिधियों समेत 3 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। इसका दूसरा संस्करण सोर्सिंग का अद्वितीय मंच थीम पर आधारित होगा। मुख्यमंत्री में बताया कि इस वर्ष ट्रेड शो में वियतनाम पार्टनर कंट्री के रूप में सहयोग कर रहा है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला