उत्तराखण्ड की पांच लोकसभा सीटों पर प्रदेश के 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता, चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 निर्वाचक नामावली को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके अनुसार प्रदेश में वर्तमान में 43 लाख 17 हजार 579 पुरूष मतदाता और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 297 हैं। राज्य में सर्विस वोटरों का आंकड़ा 93 हजार 187 है, जिसमें 90 हजार 554 पुरूष सर्विस वोटर और 2 हजार 633 महिला सर्विस वोटर हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य में सुगम मतदान के लिए कुल 11 हजार 729 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। इनमें से 12 दुर्गम पोलिंग स्टेशन के लिए, पोलिंग पार्टियां मतदान से तीन दिन पहले रवाना होंगीं। 705 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पहले पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी और 11 हजार 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पहले पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना होंगी।
Site Admin | March 30, 2024 4:10 PM
उत्तराखण्ड में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाताः निर्वाचन आयोग