उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा और हेमकुण्ड साहिब के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या इस साल रिकॉर्ड 40 लाख के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 12 लाख 82 हजार से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, जबकि 12 लाख 57 हजार तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किये हैं। वहीं गंगोत्री में 7 लाख से ज्यादा, जबकि यमुनोत्री में करीब छह लाख श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। हेमकुण्ड साहिब में भी डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मत्था टेका है।
News On AIR | September 13, 2023 6:42 PM | DEHRADUN | Dehradun News | uttrakhand | Uttrakhand News
उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा और हेमकुण्ड साहिब के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या रिकॉर्ड 40 लाख के पार