उत्तराखण्ड के पेयजल सचिव शैलेश बगोली ने सी०एम० हेल्पलाइन-1905 में पेयजल विभाग को प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल विभाग से सम्बन्धित शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर समाधान के लिए बात करने के साथ ही निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। श्री बगोली ने शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण पर जोर दिया। बैठक में पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देश दिये गये कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित नही होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Site Admin | September 14, 2024 3:44 PM | Dehradun News | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखण्ड के पेयजल सचिव शैलेश बगोली ने सी०एम० हेल्पलाइन-1905 में पेयजल विभाग को प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की