प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं और इस साल के अंत तक 25 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उत्तरकाशी में पत्रकारों के साथ बातचीत में श्री चौहान ने बताया कि देशभर में रोजगार सृजन करने वाले राज्यों की सूची में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर आ गया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए पार्टी के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां अब नकल विरोधी कानून बनाया गया है और प्रदेश में सभी भर्ती पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं।
News On AIR | September 18, 2023 7:07 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखंड सरकार इस साल के अंत तक 25 हजार युवाओं को रोजगार देगी– प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान