उत्तराखंड विधानसभा सत्र 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। ये पंचम विधानसभा के वर्ष का द्वितीय सत्र होगा। सत्र की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा परिसर के चारों तरफ 300 मीटर की परिधि में 5 सितंबर से धारा-144 लागू रहेगी। इस क्षेत्र में लाठी, डंडे और अन्य हथियारों का लाना-ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि इस में क्षेत्र ईंट और रोड़ा भी एकत्रित नहीं किया जा सकता।
News On AIR | September 3, 2023 3:48 PM | DEHRADUN | Uttarakhand
उत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 5 सितंबर से होगा शुरू