August 15, 2024 6:21 PM

printer

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित किया

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 89 दशमलव एक-पांच से बढ़कर 94 दशमलव चार-छह और  इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 82 दशमलव 64 से बढ़कर 90 दशमलव छह-एक हो गया है।

परीक्षाफल सुधार परीक्षा देने के बाद कई छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सफलता हासिल करने वाले छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला