उत्तराखंड लोअर पीसीएस भर्ती का अधियाचन तैयार हो गया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेज दिया। इसमें 117 पदों पर भर्ती की संस्तुति की गई है। अधियाचन में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। इसके तहत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें नायब तहसीलदार के तीन, उप कारापाल का एक, पूर्ति निरीक्षक के तीन पद शामिल हैं। प्रदेश में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी।
Site Admin | August 22, 2024 6:01 PM
उत्तराखंड लोअर पीसीएस भर्ती का अधियाचन तैयार हो गया है