उत्तराखंड राज्य विधानसभा मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

उत्तराखंड राज्य विधानसभा मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 3 दिन तक चले सत्र में 21 घंटे 58 मिनट की कार्यवाही हुई। सत्र के अंतिम दिन सदन में वर्ष 2023-24 के लिए 11 हजार 321 करोड़ के अनुपूरक बजट सहित 12 विधेयकों को ध्वनिमत से पारित किया गया। इससे पहले, राज्य निर्माण आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को नौकरी में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण विधेयक को लेकर सदन में हंगामा हुआ। इस दौरान भाजपा विधायक विनोद चमोली ने सदन से इस विषय पर एकजुट रहने को कहा। भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आरक्षण वाले विधेयक में अब कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। वही, विश्वविद्यालयों के लिए पेश किए गए उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय विधेयक और राज्य विश्वविद्यालय उत्तराखंड विधेयक 2023 को सदन की मंजूरी मिल गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला