प्रदेश में 75 नए डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 307 हो गई है। अब तक कुल 1600 से अधिक लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में पौड़ी गढ़वाल में 34, देहरादून और नैनीताल में 15-15, चंपावत में 8, ऊधमसिंहनगर में 3 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में अब तक 1 हजार 342 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
News On AIR | September 19, 2023 3:57 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखंड में 75 और लोगों में डेंगू की पुष्टि