मौसम विभाग ने 14 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गये हैं। इस बीच प्रदेश में कल से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज बादल छाये हुये हैं। चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमेड़ा, छिनका और पागलनाला के पास लगातार मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरूद्ध है। सड़क को सुचारू करने में प्रशासन जुटा हुआ है। उधर, केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग पर सर्दी से बचाव के लिए मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था की है। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान गर्म कपड़े साथ में रखने को कहा है।
News On AIR | September 10, 2023 3:58 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND MAUSAM | उत्तराखं
उत्तराखंड में 14 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसारः मौसम विभाग