June 6, 2024 3:37 PM

printer

उत्तराखंड में स्नातक प्रथम समेस्टर के दाखिले के लिए 14 जून तक करें ऑनलाइन पंजीकरण 

उत्तराखंड के राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय और निजी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम समेस्टर में प्रवेश के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढा दी गयी है। छात्र-छात्राएं अब 14 जून तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि शैक्षिणक सत्र 2024-25 के लिये प्रवेश प्रकिया 15 जून से मेरिट के आधार पर शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि किन्ही कारणो से पंजीकरण न कर पाये छात्र – छात्राओं के लिये समर्थ पोर्टल दोबारा  खोला गया है। पहले ऑनलाइन पंजीकरण के लिये अंतिम तिथि 31 मई थी।  गौरतलब है कि प्रदेश के महाविद्यालयों में 13 जुलाई से नया सत्र प्रारंभ होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला