राज्य में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर सरकार और प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स- एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठग विभिन्न माध्यमों से लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने साइबर ठगी का शिकार होने पर साइबर हेल्पलाइन – एक नौ तीन शून्य पर संपर्क करने को कहा है, ताकि समय पर उसका समाधान किया जा सके।
Site Admin | August 10, 2024 7:57 PM
उत्तराखंड में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर सरकार और प्रशासन हुआ सतर्क