आज वीर बाला तीलू रौतेली की जयंती है। उत्तराखंड में सत्रहवीं शताब्दी में उन्होंने 15 वर्ष की आयु में दुश्मनों के साथ 7 वर्ष तक युद्ध कर 13 गढ़ों पर विजय पाई थी और वह अंत में अपने प्राणों की आहुति देकर वीरगति को प्राप्त हो गई थी। उनकी जयंती पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। साथ इस अवसर पर स्कूलों में खेल-कूद और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसके अलावा जगह-जगह वृक्षारोपण किया गया।
Site Admin | August 8, 2024 4:09 PM
उत्तराखंड में वीर बाला तीलू रौतेली की जयंती पर किया गया वृक्षारोपण