प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप की ओर से प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत चमोली जिले में स्वीप के समन्वयक कुलदीप गैरोला ने बूथ जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। पहले दिन जिले के बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ ने नैनीसैंण, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, किमोली और कुनेथ सहित अनेक बूथों पर घर-घर जाकर सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। स्वीप समन्वयक ने कहा कि कार्यक्रम के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करेंगे।
Site Admin | March 31, 2024 5:14 PM
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 19 अप्रैल को मतदान होगा