उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार जोरों पर

लोकसभा चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर भी तेज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत, शक्तिशाली भारत, सीमाओं को मजबूत करने, मातृशक्ति को सशक्त करने, 2047 तक सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने का चुनाव है। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम में श्री धामी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार के समय हर महीने घोटाले और भ्रष्टाचार सामने आते थे। उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस के पास अब न लोग हैं और न लोगों का समर्थन। वहीं, पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में जनता को सिर्फ शब्दजाल में फंसा के रखा है। उन्होंने आरोप लगया कि जिन वादों के साथ जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। चमोली जिले के गोपेश्वर में एक जनसभा में श्री गोदियाल ने भाजपा को अपने पिछले दस वर्ष के कार्यकाल के आधार पर जनता से वोट मांगने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में गैस सिलेंडर के दाम 60 साल में चार सौ तक पहुंचे थी और भाजपा ने दस साल में उसे तीन गुना पहुंचा दिया है। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला