April 7, 2024 4:32 PM

printer

उत्तराखंड में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप द्वारा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में चंपावत जिले में शत प्रतिशत मतदान के प्रति जनता को जागरूक कर उन्हें अनिवार्य रूप से मतदान की शपथ दिलाई जा रही है। स्वीप ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र अमगढ़ी, तलियाबाँज, धुरा और मथियाबाँज का दौरा कर मतदाता-शपथ, मतदाता शिक्षा के साथ ही मतदाताओं में मताधिकार के प्रति जागरूक किया। वहीं दूसरी ओर स्वीप टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान कक्षा 9 से ऊपर की कक्षा के प्रत्येक छात्र को अपने क्षेत्र के 10 मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला