प्रदेश की पांच लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। मतदान केंद्रों तक जनता की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य में कुल 11 हजार 729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के 12 दुर्गम मतदान केंद्रों के लिए मतदान तिथि से तीन दिन पहले ही पोलिंग पार्टियां रवाना हो जांएगी। प्रदेश की पांच लोकसभा सीट के लिए 83 लाख से ज्यादा मतदाता, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इस बार, एक लाख 45 हजार युवा मतदाता भी पहली बार चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, अभी तक सभी पांच लोकसभा सीटों से चुनाव में भागीदारी करने के लिए विभिन्न पार्टियों सहित 19 निर्दलीय उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। हालांकि अभी सभी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन नहीं करवाएं हैं। कल नामांकन समाप्त होने के बाद चुनाव के लिए कुल उम्मीदवारों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी। इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तीस मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
Site Admin | March 26, 2024 7:02 PM
उत्तराखंड में मतदान के लिए 11 हजार 729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए