उत्तराखंड में कल कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कल अत्यन्त भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
Site Admin | July 20, 2024 5:32 PM
उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावनाः मौसम विभाग