उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने बागेश्वर विधानसभा सीट बरकरार रखी है। पार्वती दास ने अपने दिवंगत पति भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की सीट बरकरार रखते हुए दो हजार 405 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया। चंदन राम दास ने 2007 से 2023 तक लगातार चार बार बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
News On AIR | September 8, 2023 9:12 PM | उत्तराखण्ड विधानसभा उपचुनाव परिणाम
उत्तराखंड में भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा सीट बरकरार रखी