July 31, 2024 3:39 PM

printer

उत्तराखंड में बारिश के आसारः मौसम विभाग

उत्तराखंड में आज आमतौर पर बादल छाए हुए हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की ख़बर है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में आज कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने कल चमोली, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला