राजधानी देहरादून समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आज मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। सुबह धूप खिली रही, जबकि दोपहर के समय कहीं-कहीं आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 21 अगस्त तक बारिश के आसार बने हुए हैं। अगले पांच दिन राज्य के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और भूस्खलन से लगभग 1 सौ 15 मोटर मार्ग अवरूद्ध हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं।
Site Admin | August 17, 2024 5:58 PM
उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्टः मौसम विभाग