May 11, 2024 12:35 PM

printer

उत्तराखंड में पिछले 36 घंटे में 68 से अधिक वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गयी

प्रदेश के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पिछले 36 घंटे में राज्य में 68 से अधिक वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं। वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन के अपर मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक एक नवंबर 2023 से सात मई 2024 तक कुल नौ सौ अठानवे आग की घटनाएं हुई हैं। इसमें लगभग एक हजार तीन सौ हेक्टेयर वन जलकर नष्ट हो गए हैं। अब तक कुल चार लोग आग से झुलसकर घायल हो चुके हैं और पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला