प्रदेश में आगामी दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इसी क्रम में रोपवे निर्माण में दुनिया की अग्रणी फ्रांसीसी कंपनी के साथ उत्तराखंड में रोप वे-केबल कार निर्माण के लिए 2000 करोड़ का एमओयू साइन किया गया है। इस बीच श्री धामी के लंदन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों और उत्तरखंडियों ने उनका स्वागत किया। लंदन में रह रहे उत्तराखण्ड वासियों ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन प्रस्तुति दी। स्वागत कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय उत्तराखण्ड के पारंपरिक परिधानों में नजर आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से साल में एक बार अपने प्रदेश आने की अपील की।
News On AIR | September 26, 2023 9:00 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखंड में निवेश के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में उद्योगपतियों के साथ कई समझौते पर हस्ताक्षर किए