September 24, 2024 3:16 PM

printer

उत्तराखंड में निगमों, निकायों व प्राधिकरणों के कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मियों की तरह ही निगमों, निकायों, प्राधिकरण आदि में कार्यरत कर्मियों को 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय लिया है। पंचायतों, स्वायत्तशासी संस्थाओं और उपक्रमों में सेवारत तथा सेवानिवृत्त कार्मिकों को भी चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा।

 

साथ ही पांचवें केन्द्रीय वेतनमान में आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय और उपक्रमों के कर्मचारियों को भी बढ़ी हुई दर पर महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला