उत्तराखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों को देखते हुए उनकी रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को 20 महत्वपूर्ण बिंदुओं की गाइडलाइंस जारी की गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार लगातार डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा, डेंगू रोग की रोकथाम के लिए जन सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है।
Site Admin | April 29, 2024 5:49 PM
उत्तराखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी की