राज्य में जल्द ही 3 हजार 940 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। नए आगनबाड़ी केंद्रो को पहाड़ी जिलों के लिए एक बड़ी सौगात बताते हुए श्रीमती आर्या ने कहा कि जल्द ही इन भवनों के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा और इनके बनने से नौनिहालों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में प्रति भवन के निर्माण के लिए 2 लाख रुपए और दूसरे चरण के लिए करीब 1 लाख 34 हजार रुपए प्रति भवन के हिसाब से धनराशि स्वीकृत की गई है।
News On AIR | October 7, 2023 5:30 PM | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखंड में जल्द ही 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा– महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या