May 31, 2024 4:11 PM

printer

उत्तराखंड में चारधाम के लिए वीआईपी दर्शन पर लगी रोक को 10 जून तक बढ़ाया गया

उत्तराखंड में चारधाम के लिए वीआईपी दर्शन पर लगी रोक को 10 जून तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले यह रोक 30 मई तक के लिए लगाई गई थी। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के शुरुआती 20 दिनों में ही करीब 14 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम दर्शन किये हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर ढंग से दर्शन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने चारों धामों में वीआईपी दर्शन को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला