July 20, 2024 5:30 PM

printer

उत्तराखंड में कांवड मेले की तैयारियां अंतिम दौर में

उत्तराखंड में सोमवार से कांवड मेला शुरू हो रहा है। मेले में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु गंगाजल लेने उत्तराखण्ड पहुंचते हैं। राज्य में कांवड़ मेले को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने यात्रा की तैयारियां परखने के साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला