मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज, गदरपुर और रुद्रपुर क्षेत्र के बंगाली समुदाय के लोगों ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा जो समस्याएं रखी गई हैं, उन पर गहनता से विचार कर उचित समाधान करने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न समुदायों की समस्याओं का हर संभव समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान राज्य में विस्थापित बंगाली समुदाय के सदस्यों को जारी किए जाने वाले जाति प्रमाण पत्रों से “पूर्वी पाकिस्तान” शब्द हटाये जाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
Site Admin | September 18, 2024 6:04 PM
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ऊधम सिंह नगर जिले के बंगाली समुदाय के लोगों ने भेंट की