August 10, 2024 7:53 PM

printer

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी छात्रों को करवाया जाएगा भारत भ्रमण

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण करवाया जाएगा। इसके लिए टिहरी जिले के देवप्रयाग विधानसभा के 100 छात्रों के दल को चिन्हित किया गया है। देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि 18 से 22 सितंबर के बीच छात्रों को भारत भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे हर साल अपनी विधानसभा के मेधावी छात्रों को भारत दर्शन कार्यक्रम पर ले जाते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला