April 2, 2024 8:40 AM

printer

उत्तराखंड: पीएम मोदी आज रुद्रपुर में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्‍तराखंड के नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के रुद्रपुर में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार और राज्य मंत्री अजय भट्ट, कांग्रेस के उम्‍मीदवार प्रकाश जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 

राज्य के कुल 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला