प्रदेश के सभी विकासखण्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में टॉप करने वाले 2 विद्यार्थियों को भारत दर्शन करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम संचालित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थी भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, संस्कृति, शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकेंगे। उन्होंने कहा भारत दर्शन कार्यक्रम से विद्यार्थियों में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता और आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी। श्री धामी ने कहा कि यह कार्यक्रम मेधावी छात्रों के जीवन को नई दिशा देने के साथ ही उन्हें अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।
News On AIR | October 7, 2023 5:29 PM | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखंड के सभी विकास खंडों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में टॉप करने वाले 2 विद्यार्थियों को भारत दर्शन करवाया जाएगा-सीएम