उत्तराखंड के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। इनका कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा था। इस संबंध में शहरी विकास के प्रमुख सचिव आर॰के॰ सुधांशु की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रमुख सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने में देरी हो रही है। इसके चलते प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए विस्तारित किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर से सभी नगर निकायों में कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक तैनात हो गए थे।
Site Admin | June 3, 2024 6:08 PM
उत्तराखंड के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा