September 11, 2024 3:25 PM

printer

उत्तराखंड के देवप्रयाग में मुल्यागांव-पलेठी मोटर मार्ग पर  सड़क हादसा, दो की मौत

टिहरी जिले के देवप्रयाग में मुल्यागांव-पलेठी मोटर मार्ग पर कल देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। तीनों शिक्षक हिंडोलाखाल में चल रही मोबाइल एप्लीकेशन ट्रेनिंग से श्रीनगर लौट रहे थे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला