September 11, 2024 3:18 PM

printer

उत्तराखंड के चम्पावत जिले के प्राचीन और पौराणिक नौलों का जीर्णोद्धार होगा

चम्पावत जिले के प्राचीन और पौराणिक नौलों का जीर्णोद्धार कर इन्हें कत्यूर और चंद कालीन शैली में बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग इसके लिए इन नौलो की जिओ मैपिंग कर इंडियन हेरिटेज सिटी नेटवर्क फाउंडेशन के माध्यम से निर्माण  करा रहा है। इसके लिए जिले के 180 प्राचीन व पौराणिक महत्व के नौलो का चिन्हीकरण कर इनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। पर्यटन विभाग इन नौलो के आस-पास चाल-खाल का निर्माण कर बड़े स्तर पर पौधरोपण करने के साथ ही स्रोतों में बिना छेड़छाड़ के इनका सौंदर्यीकरण भी करा रहा है। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला